दुमका, मार्च 19 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत छोटीरणबहियार के दुर्गा मंदिर प्रांगण मे तीन दिवसीय पूजन कार्यक्रम बुधवार को वेद मंत्र उच्चारण, हवन यज्ञ व कन्या पूजन के साथ समापन हो गया। पूजन कार्यक्रम के समापन के पश्चात 8 प्रहर का हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र हरे कृष्ण-हरे राम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया। मंदिर परिसर और मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी फूल-मालाओं और पारंपरिक सजावट से पूरा परिसर भव्य रूप में नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट पूरी तरह से खोल दिया गया है। दूर दराज इलाकों से श्रद्धालु व भक्तगण मंदिर में पूजा-अर्चना करते नजर आए। बताते चलें कि सोमवार को कलश ...