रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। दनियांपुर गांव में आयोजित श्री मद्भागवत कथा के तीसरे दिन सुबह हवन यज्ञ किया गया। हवन यज्ञ में आहूतियां देकर यजमानों ने विश्व कल्याण की कामना की। शाम को शिवपुरी बरेली से आए कथा वाचक डॉ. रमेश चन्द्र शर्मा महाराज द्वारा कपिल अवतार,सती चरित्र, व देवहूति माता आख्यान महाराज मनु द्वारा सृष्टि रचना अवतार के प्रसंगों का वर्णन किया। बताया कि भगवान विष्णु ने पांचवा अवतार कपिल मुनि के रूप में लिया। इनके पिता का नाम महर्षि कर्दम व माता का नाम देवहूति था। शरशय्या पर पड़े हुए भीष्म पितामह के शरीर त्याग के समय वेदज्ञ व्यास आदि ऋषियों के साथ भगवान श्री कपिल मुनि जी भी वहां उपस्थित थे। भगवान कपिल मुनि जी सांख्य दर्शन के प्रवर्तक हैं। श्री गुरू भगवान कपिल महामुनि जी भागवत धर्म के प्रमुख बारह आचार्यों में से एक हैं। बताया कि भगवान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.