मुरादाबाद, मार्च 16 -- डिलारी। सोमवार को कस्बा डिलारी में कथा के समापन पर घरों की खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से हवन यज्ञ किया गया, जिसमें भक्तों ने ने आहुतियां भेंट की। कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हरि कथा आदर्श सेवा समिति डिलारी के तत्वावधान में रामलीला मैदान में भक्त प्रहलाद, हिरण कश्यप, श्री कृष्ण जन्म का विस्तार से वर्णन किया। डॉ. अनुपम शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह आचार्य, हरिओम सिंह, इंद्रजीत सिंह, परविंदर सिंह, ठाकुर मगन सिंह, नरेश कुमार, सत्यवान, सतीश कुमार, आशा देवी, निर्मला देवी, पिंकी कुमारी, उषा रानी कविता देवी ने आयोजन में योगदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...