हवन यज्ञ के साथ हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव का समापन
साहिबगंज, मई 24 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर एक के ग्वालटोली नमामि गंगे घाट के पास स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम रविवार को हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' एवं 'जय हनुमान' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम को लेकर दो दिनों तक अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पुरोहित जनार्दन उपाध्याय, सुभाष पांडे, रामजी एवं राजेश उपाध्याय की ओर से अखंड रामायण पाठ के वाचन को सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीतू घोष ने बताया कि हनुमान मंदिर निर्माण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर प्रत्येक वर्ष यज्ञ एवं अखंड रामायण पाठ का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.