हवन यज्ञ के साथ श्रीमद भागवत संपन्न
बागेश्वर, मई 27 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। सेणु गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा हवन यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गई है। इस मौके पर व्यास पं. उमाकांत जोशी ने सभी भक्तों से कथा में सुनी बातों को जीवन में उतारने को कहा। गांव व क्षेत्र की खुशहाली के लिए यजमानों ने हवन यज्ञ किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंतिम दिन कथा का सार प्रस्तुत करते हुए व्यास पं. जोशी ने कहा कि प्रत्येक कार्य ईश्वर का नाम लेकर करना चाहिए। अवश्य सफलता मिलती है। इस मौके पर भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान मुख्य यजमान हंसी जोशी, जीवन चंद्र जोशी, हेम चंद्र जोशी, अशोक जोशी, रेखा तिवारी, मंजू जोशी, सुमन जोशी, सुशीला जोशी, श्याम सुंदर जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, प्रयाग दत्त जोशी आदि मौजूद थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.