अमरोहा, अप्रैल 20 -- अमरोहा, संवाददाता। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रविवार को आवास विकास कॉलोनी प्रथम में शिशुपाल सिंह चौहान के आवास पर सामूहिक रूप से गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ के मुख्य यजमान इंजीनियर शैलेंद्र चौहान, डा. विभा चौहान रहे। महिला, पुरुष एवं गायत्री परिजनों ने हवन यज्ञ में पूर्णा आहुति डालते हुए सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। हवन यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा एवं पर्व ने किया। वेद मंत्रों के साथ-साथ प्रज्ञा गीत प्रस्तुत किए गए। बच्चों में अच्छे संस्कार डालने, बुराइयों से बचाने, परिश्रम के साथ अध्ययन करने आदि विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- गायत्री मंत्र शक्ति से मिलता है सिद्धि का वरदान: स्वामी ओमानंद इस दौरान डा. संयुक्ता चौहान, सत्यवीर सिंह, अंशु चौहान, शौर्य, प्रताप सिंह, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.