अमरोहा, मार्च 22 -- गजरौला। मां नवदुर्गा चामुंडा मंदिर बस्ती शनिवार की रात दुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष विचित्र भाटी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित योगेश शर्मा द्वारा मंत्र उच्चारण करके हवन यज्ञ आदि संपन्न कराया गया। पूजन कार्यक्रम में धनेंद्र प्रधान दंपति ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा को संपन्न कराया। धनेंद्र पाल प्रधान ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुमेरचंद, पूर्व सभासद चंद्रपाल, रजनीश प्रजापति, निगम वर्मा, सुरेश प्रजापति, होशियार सिंह, शैलेंद्र सिंह, एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...