दुमका, अप्रैल 12 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत पंचायत महूबना के ठाड़ी एवं लखनपुर गाँव मे 7 दिन से चल रही श्री मदभागवत कथा का सामूहिक हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। ठाड़ी कथावाचक धनुधराचार्य महाराज तथा लखनपुर की कथावाचिका पूजा ब्रज किशोरी व उनके सहयोगियों के सानिध्य में विधि-विधान से हवन किया गया।वेद-मंत्रों की ध्वनि और यज्ञ की अग्नि से वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालते हुए भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूर्णाहुति के दौरान हर कोई भाव विभोर हो उठा। हवन के बाद कथा पंडाल में विशाल भंडारा हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा की विदाई के समय श्रद्धालुओं ने नम आंखों के साथ श्रीमदभागवत को विदा किया।आयोजन समिति सदस्य ने कहा कि 7 दिन की इस कथा ने उनके जी...