हवन-पूर्णाहुति और भंडारे के साथ हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ संपन्न
लोहरदगा, मई 4 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के बस स्टैंड के नजदीक नवनिर्मित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ रविवार को हवन पूर्णाहुति और भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चले अनुष्ठान में पुरोहित यजाचार्य रमेश मिश्र ने विधिवत वेदी पुजन और मंडप प्रवेश पुजन, प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन और पूर्णाहुति के बाद भक्तों के दर्शन और पूजन का कार्य शुरू हो गया। इसके बाद मंदिर के नजदीक दोपहर तीन बजे से भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा का प्रसाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ शाम तक उमड़ी रही। हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में मुख्य रूप से पुरोहित यज्ञाचार्य रमेश मिश्र, यजमान आकाश कुमार राजा, अजय प्रसाद, देवपाल चौधरी उर्फ देबू चौधरी, रामअवतार प्रसाद, महावीर प्रसाद, रौनक कुमार, सत्येंद्र कुमार गुप्ता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.