सोनभद्र, अप्रैल 21 -- अनपरा,संवाददाता। डीएवी परासी में महात्मा हंसराज की जन्म जयंती हवन-पूजन और वैदिक ऋचाओं के सामूह गान संग श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। प्राचार्या रचना दुबे द्वारा महात्मा हंसराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके लोक-कल्याणकारी जीवन दर्शन को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। महात्मा हंसराज के प्रेरक जीवन प्रसंगों को एक सजीव झाँकी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य ने कहा कि ​महात्मा हंसराज भारतीय संस्कृति के प्रखर ध्वजवाहक और कर्मयोग के साक्षात पर्याय थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षिका कांति सिंह और शिक्षक राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन के साथ समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक वृंद का सराहनीय योगदान रहा। यह भी पढ़ें- श्रद्धा संग मनी महात्मा हंसराज जयंती यह भी पढ़े...