प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- मानिकपुर। नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित नव निर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुक्रवार से चल रहा था। रविवार को चेयरमैन चन्द्रलता जायसवाल, उनके पति अशोक कुमार ने हवन पूजन किया। जिसके बाद तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। चार बजे से शुरु हुए प्राण प्रतिष्ठा के भंडारे में प्रसाद पाने को श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक जुटी रही। इस मौके पर भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल, भूपेन्द्र पांडेय, संतोष जायसवाल, राजकुमार, सौरभ शुक्ला, पंकज, सतीश शर्मा, श्याम लाल वर्मा, रिशू जायसवाल, ईओ अजय कुमार, राकेश सोनकर, अजय गुप्ता, राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...