मुंगेर, अप्रैल 4 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज, मुंगेर के सभागार में शुक्रवार को नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुरूप हवन-पूजन एवं आरती के साथ हर्षोल्लासपूर्वक किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सत्यनारायण के पूजन, मां सरस्वती की आराधना और वैदिक मंत्रोच्चारण से हुई। आचार्य रमाकांत त्रिवेदी एवं गोपाल कृष्ण के मार्गदर्शन में विधिवत हवन-पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान डॉ. काशीनाथ मिश्र एवं उनकी धर्मपत्नी रंजना मिश्रा ने श्रद्धापूर्वक पूजन किया। भैया-बहनों और आचार्यों द्वारा सामूहिक आहुति अर्पित किए जाने से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।इसके बाद प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, उप-प्रधानाचार्य अमन ...