चतरा, फरवरी 16 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि प्रखण्ड के जांगी गांव में चल रहे नौ दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ सोमवार को हवन पूजन व विशाल भण्डारे के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञमण्डप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने मंडप की परिक्रमा की। वही थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह दल बल के साथ यज्ञ स्थल पहुंचे और यज्ञमण्डप में जाकर माथा टेका। इस दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि की कामना की। हवन पूजन के बाद यज्ञसमिति ने यज्ञाचार्य सहित पंडितो को दान दक्षिणा देकर व आशीवार्द लेकर विदा किया गया। यज्ञ स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां महाप्रसाद के लिए लोगो की भीड़ उमड़ी रही। लोगो ने महाप्रसाद का सेवन कर धन्य हुए। मौके पर यज्ञाचार्य विवेकाचार्य, उपाचार्य सच्चिदानंद शास्त्री,...