मुजफ्फर नगर, जून 1 -- मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एक पैलेस में चल रही भव्य श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। कथा व्यास पंडित जगमोहन भारद्वाज के सानिध्य में यह धार्मिक आयोजन 24 मई से निरंतर चल रहा था। समापन के अवसर पर मुख्य यजमान अग्रवाल परिवार ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहूति दी। इसके पश्चात 31 ब्राह्मणों को भोजन कराकर दक्षिणा प्रदान की गई। दोपहर से शुरू हुए विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। कथा आयोजक मनोज अग्रवाल व अंजुल अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद अग्रवाल, हरीश गोयल, रीता अग्रवाल, चंद्रप्रकाश, अमरनाथ प्रजापति, प्रदीप गर्ग, ललित माहेश्वरी, नितिन अग्रवाल, मंजू माहेश्वरी, श्रवण अग्रवाल, पुलकित ...