सासाराम, अप्रैल 11 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ शनिवार को हवन व भंडारे के साथ संपन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत तीन अप्रैल को मठाधीश बाल ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में हुई थी। समापन पर यज्ञ में पधारे संत-महात्माओं को मठाधीश बाल ब्रह्मचारी महाराज, स्थानीय विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह तथा यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी संतों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...