दुमका, मई 30 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट-जमुआ ब्राह्मण टोला में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर बीते सात दिनों से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ शनिवार को हवन पूजन के साथ सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर कथा वाचक बाल ब्यास चंदन शरण द्वारा पूजा पाठ के साथ वैदिक मंत्रोच्चार से यज्ञ में हवन कराया गया। इस हवन कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस यज्ञ हवन कार्यक्रम में मुख्य यजमान में उमाकांत चौधरी व उसकी पत्नी अनिता देवी थे। वहीं नवनितेश चौधरी व उसकी पत्नी साक्षी देवी, मुकेश चौधरी, अमर झा, पंकज चौधरी, विवेक कुमार चौधरी, अमरेश कुमार झा, अशोक झा, संतोष मिश्रा, रामचंद्र दास व अशोक दास सहित दर्जनों महिला-पुरूष व युवतियों ने इस यज्ञ के हवन कुंड में आहुति दी। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का आयोजनगुरु की महिमा इ...