चंदौली, फरवरी 22 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास क्षेत्र के सर्वानंद तीर्थ सरोवर जमुडा घोसवा गांव में सुसांत मुनी की ओर से आयोजित हरिहरात्मक पंच कुंडीय महायज्ञ के पहले दिन शनिवार को कलश यात्रा के बाद रविवार को हवन पूजन के साथ महायज्ञ शुरू हुआ। मंडप प्रवेश के बाद काशी से पधारे यज्ञाचार्य डॉ. भारद्वाज पाण्डेय ने अरणी मंथन से अग्नि प्रज्वलित की। इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच भगवान विष्णु एवं शिव की पूजा के साथ हवन शुरू किया गया। इसके बाद यज्ञ मंडप की परिक्रमा शुरू हो गयी। जिसमें परिक्रमा करने वालों की दिन भर भीड़ रहीं। वहीं मुंबई से पधारी साध्वी बिन्दु श्रीमद्भागवत का श्रवण कराया। इस अवसर पर दयाशंकर तिवारी, दिनेश तिवारी, पप्पू सिंह, महेन्द्र सिह, गुप्तेशवर सिंह, गुरु प्रसाद सिंह, मुन्ना सिंह, सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.