लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- स्कूलों में वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। हवन पूजन के साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर माता-पिता का पूजन किया गया। वहीं नेताजी सुभाष चन्द बोस व वीर हकीकत राय बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज यूपी बोर्ड में वसंतोत्सव के मौके पर मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। बच्चों ने माता-पिता का पूजन किया। इसके अलावा धर्म रक्षक वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सुरेशमणि सिंह प्रान्त शिक्षा सेवा संयोजक अवध प्रान्त व विशिष्ट अतिथि विमल अग्रवाल ने मां सरस्वती, वीर हकीकत राय व नेताजी के चित्रों के सम्मुख दीप जलाया। प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का पर...