मथुरा, जनवरी 22 -- हिंदू जन जागरण समिति द्वारा आयोजित होने वाले आगामी हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को भूमि पूजन और पदयात्रा का आयोजन किया गया। हवन-पूजन के साथ प्रारंभ हुई यह पदयात्रा महर्षि गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर छटीकरा की प्रमुख गलियों से होते हुए अल्लैहपुर पुर तक पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। पदयात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत हवन के साथ हुआ। यात्रा चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश जगद्गुरु सच्चिदानंद महाराज के सानिध्य में निकाली गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक ब्रज गोपाल गौतम, प्रधानाचार्य अमित गौतम, ब्रह्मानंद महाराज, करनदेश महाराज, एमएलसी प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह, नरेश कुमार, रितेश गौतम, कमला प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, हरिओम चौधरी, गौरव गर्ग, ठाकुर घनश्याम सिंह, लाखन सिंह, केशव...