सिमडेगा, अप्रैल 3 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानन्द शिशु-विद्या मंदिर उवि, लचरागढ़ में नव शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ। हवन-पूजन में सम्मिलित होकर छात्र-छात्राओं ने स्वयं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत एवं संस्कारों से समृद्ध अनुभव किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि विद्या केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं, अपितु यह व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करती है। एक विद्यार्थी का जीवन अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों की नींव पर ही महान बनता है। हमें शिक्षा के साथ-साथ अपने चरित्र का भी निर्माण करना है। मौके पर सभी भैया बहनें।, आचार्यगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.