गाजीपुर, अप्रैल 1 -- खानपुर। क्षेत्र के अनौनी स्थित दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ विधिवत पूजा-पाठ और हवन के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रधानाचार्य प्रोमिला पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार देना है। पूजन के बाद कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया और विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर राजेश पाण्डेय, अवधेश सिंह, सावन, धीरज, विनीत, रूपेश तथा श्वेता श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.