चाईबासा, अप्रैल 5 -- जगन्नाथपुर,संवाददाता। जगन्नाथपुर स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया गया। भैया-बहनों, आचार्यों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सत्र की सफलता की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजन से छात्रों में एकाग्रता, अनुशासन और संस्कारों का विकास होता है। प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को अनुशासन और कड़ी मेहनत का संकल्प दिलाया। बीते 30 वर्षों से विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समारोह के दौरान विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने छात्रों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...