अलीगढ़, अप्रैल 21 -- अलीगढ़। स्थित स्वर्ण जयंती नगर में मंगलवार को जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि इस केंद्र पर लोगों को कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता की दवाइयां उपलब्ध होंगी। पंकज मित्तल ने बताया कि केंद्र पर लगभग 200 प्रकार की दवाइयां यहां उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार की योजना के तहत संचालित यह जन औषधि केंद्र लोगों को किफायती इलाज की सुविधा देगा। इस दौरान मनू शर्मा, उत्कर्ष मित्तल, कार्तिक मित्तल, मीनाक्षी मित्तल और आलोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...