फतेहपुर, फरवरी 8 -- अमौली। क्षेत्र के चांदपुर कस्बे में नोन नदी किनारे स्थित श्री गूढेश्वर अखंड धाम में शिव पंचायतन मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रविवार को बेदी पूजन के बाद भगवान गणेश, नंदी, मां पार्वती, मां लक्ष्मी व सूर्य भगवान की अष्टधात की प्रतिमा को भगवान श्री गूढेश्वर के मंदिर के अंदर चारों दिशाओं में स्थापित किया गया। तत्पश्चात हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रयाद ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य यजमान मुन्ना दुबे, मुन्नी देवी, आचार्य ओमकारा नाथ, पारसनाथ, राम मूर्ति द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, मुन्ना सिंह चौहान, पवन पांडेय, रघुबरनाथ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.