कन्नौज, मार्च 27 -- कन्नौज। चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर देवी मंदिरों में भक्त आस्था से सराबोर दिखाई दिए। मां के नौवें स्वरुप सिद्धिदात्री का दर्शन-पूजन करके सुख समृद्धि की कामना की गई। नवरात्र के समापन पर मां भगवती का आशीष लेने के लिए भोर से लेकर देर शाम तक मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की कतार लगी रही। माता के जयकारों के बीच हाथों में चुनरी, नारियल, फल-फूल लेकर मां को अर्पित करने की होड़ दिखाई दी। नवरात्र की नवमी तिथि पर व्रतियों के घर में नौ दिनों का व्रत संकल्प पूरा होने बाद हवन-पूजन अनुष्ठान किया गया। इसको लेकर सुबह से घरों में पूजा स्थलों पर दुर्र्गा स्तुति की गई। अधिकतर घरों में विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया तो किसी ने मंदिर में जाकर देवी स्वरुप कन्याओं का पूजन कर उनका आर्शीवाद लिया। कन्याओं को रोली व अक्षत लगाकर सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.