बरेली, मार्च 28 -- बरेली, संवाददाता। रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को शहर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नौ दिनों तक चले चैत्र नवरात्र के समापन पर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कर कन्या पूजन और भोज का आयोजन किया। सुबह से ही घरों और मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों होते दिखाई दिए। मां दुर्गा से सुख-समृधि और मंगल कामनाएं की।नवरात्र की नौवीं तिथि पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानते हुए उनके चरण धोकर पूजा-अर्चना की। कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई गई और पूड़ी, चना व हलवा जैसे पारंपरिक व्यंजन प्रेमपूर्वक परोसे गए। कई स्थानों पर बड़े स्तर पर कन्याओं को आमंत्रित कर भोजन कराया गया। मंदिर परिसरों के बाहर भी कई श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराया। इसके साथ ही शहर में नवदुर्गा मंदिर, मां भवानी मंदिर, क...