अररिया, अप्रैल 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारभ हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण,हवन-पूजन तथा सरस्वती वंदना से हुई, जिससे पूरा विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा आगंतुक भैया-बहनों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। समारोह में भारतीय संस्कृति की सजीव झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित सभी को आकर्षित किया। शिशु मंदिर खंड के प्रधानाचार्य रामनरेश सिंह के मार्गदर्शन में विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि विद्या भारती की परंपरा के अनुसार सरस्वती श...