चंदौली, मार्च 28 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद मथेला स्थित मां काली मंदिर पर दो दिवसीय हवन पूजन, श्रृंगारोत्सव का आयोजन शुक्रवार को रामनवमी पर देर रात शुरू हुआ। मां काली के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान हवन पूजन किया गया। परंपरा के अनुसार मां को समर्पित नर्तकियों ने नृत्य किया। इस अवसर पर कुश्ती का भी आयोजन हुआ। यहां ऐसी मान्यता है कि मां काली घुंघुरुओ की खनक व तबले की थाप पर खुश होती है। ऐसे में नर्तकियों ने मां को सपर्मित नृत्य किया। इस दौरान आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दूर दराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि राम नवमी पर वर्षों से परम्परा चली आ रही है। यहां मां काली की महिमा अपरंपार है। इस दौरान अध्यक्ष राजेश चौरसिया, दीपक चौरसिया, निखिल त्रिपाठी, बिरंजय मौर्य, पप्पू पासवान, जयश्याम त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.