रुडकी, अप्रैल 1 -- लक्सर, संवाददाता। मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी लक्सर में बुधवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के तिलक एवं पुष्पार्पण के साथ स्वागत से हुई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या कुसुम देवी ने कहा कि यज्ञ न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि आत्मिक शांति भी प्रदान करता है। भारतीय परंपरा में यज्ञ को वेदारंभ का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कामना की कि नया सत्र सभी विद्यार्थियों के लिए सफलता और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करे। इस अवसर पर चेयरमैन जसवीर सिंह, डायरेक्टर दिग्विजय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्या कुसुम देवी, आरव, शुभम, लविश, विद्या, जीविका, दिव्या, रिया, रितिक, जय गुप्ता, समर, दिव्यांशु आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...