गया, मार्च 27 -- वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को हवन के साथ मां दुर्गे की आराधना का अनुष्ठान संपन्न हुआ। नौ दिनों तक श्रद्धालु माता की भक्ति में डूबे रहे। पहले दिन से लेकर अंतिम तक घर से लेकर मंदिर मां के जयकारे से गुंजायमान होते रहे। वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सप्तशती पाठ करने वालों ने माता के नौ स्वरूप सिद्धिदात्री की आराधना की। इसके बाद हवन किया। नवमी तिथि को लेकर लोगों ने दोपहर 12 बजे तक पहले ही हवन संपन्न किया। शहर के मां मंगलागौरी, बगला स्थान, बागेश्वरी व पिता महेश्वर स्थित मां शीतला आदि मंदिरों में हवन के साथ श्रद्धालुओं ने सप्तशती पाठ की पूर्णाहूति की। नवरात्र का अंतिम व श्री रामनवमी होने के कारण श्रद्धालुओं ने मां देवी के साथ श्रीराम भक्त हनुमान की भी पूजा-अर्चना की। मां मंगलागौरी मंदिर परिसर में पाठ करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.