बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 रानी पोखर में हवन कार्यक्रम के साथ नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 सोमवार को शुरू हो गया l जिसमें गायत्री मंदिर के पुजारी के मंत्र उच्चारण के बीच गायत्री मंत्र के साथ सामूहिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार समेत शिक्षक व छात्र-छात्राएं शामिल हुए l इस अवसर पर प्राचार्य डॉ कुमार ने कहा हवन कार्यक्रम से पूरे स्कूल परिसर को शुद्ध करते हुए छात्र-छात्राओं को शांति प्रदान करने व विद्या प्रदान करने में सहायता मिले इसकी कामना की गई l इससे छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा व उत्साह का संचार किया‌ गया। मौके पर स्कूल की शिक्षिका बिंदु सिंह ,गीता सिंह ,अनु सिंह, राखी कुमारी ,वीणा कुमारी, रीता पांडे ,वंशिका तिवारी, खुशबू कुमारी, साक्षी ...