हवन के बाद भोजन करते समय बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत
बदायूं, अप्रैल 2 -- हवन के बाद भोजन करते समय एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कराई गई। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परवेजनगर अफगना में 28 वर्षीय भीमवती पत्नी ओमवीर शाक्य की मौत हो गई। पूर्णिमा के दिन नवरात्रि का हवन संपन्न होने के बाद कन्या भोज कराया गया था। दोपहर करीब दो बजे पति-पत्नी ने साथ बैठकर भोजन किया। इसी दौरान महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। पति ने कारण जानने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ स्पष्ट नहीं बता सकी।इसके बाद ओमवीर उसे तत्काल कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.