हवन के बाद बिगड़ी तबीयत महिला की मौत, विसरा सुरक्षित
बदायूं, अप्रैल 3 -- हवन के बाद भोजन करते समय तबीयत बिगड़ने से हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मायके पक्ष की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। परिजनों में अब भी घटना को लेकर सवाल बने हुए हैं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परवेजनगर अफगना के रहने वाले 28 वर्षीय भीमवती पत्नी ओमवीर शाक्य की पूर्णिमा के दिन नवरात्रि हवन के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। दोपहर करीब दो बजे भोजन करते समय उसे अचानक उल्टियां होने लगीं। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कस्बे के निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। बरेली पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को बुलाकर पोस्टमार्टम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.