मऊ, मार्च 28 -- कोईिरयापार। गौहरपुर स्थिति दुर्गा मंदिर परिसर में महानवमी के अवसर विश्व शांति व जनकल्याण के लिए हवन-पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरन नौ कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। दुर्गा मंदिर गौहरपुर के पुजारी अखिलेश ब्रम्हचारी जी महाराज ने कहा कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपो की पूजा के रूप में नौ कन्याओं को भोजन कराया जाता है। यह परंपरा नौ कन्याओ की पवित्रता, शक्ति और देवी की ऊर्जा के रूप मानकर सुख समृद्वि, ज्ञान और मनोकामना के लिए किया जाता है। इस अवसर पर अमरेश यादव, कृष्णानंद यादव, प्रियंका यादव, पारस यादव, विश्वनाथ चौहान आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.