हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर की राष्ट्र के कल्याण की कामना
सिमडेगा, जून 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। आनंद भवन में मारवाड़ी महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का मंगलवार को समापन किया गया। मौके पर पूर्णाहुति, वैदिक हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का श्रवण किया तथा धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह में नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। जहां डॉ पद्मराज जी महाराज, पंडित वासुदेव गौतम सहित कई लोग शामिल हुए। वहीं समापन दिवस पर आयोजित वैदिक अनुष्ठान स्थानीय एवं बाहर से पधारे विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में पूरे विधि-विधान और वैदिक परंपरा के अनुरूप संपन्न कराए गए। हवन यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर परिवार, समाज और राष्ट्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.