उन्नाव, मार्च 26 -- उन्नाव। चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर गुरुवार को जिले के मंदिरों और घरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माँ महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की। अलसुबह से ही मंदिरों में शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शंख, घंटों की ध्वनि और धूप-बत्तियों की सुगंध से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहर के प्रसिद्ध कल्याणी देवी मंदिर समेत अन्य देवी धामों में भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा लगाए जा रहे 'जय माता दी' के नारों से माहौल गुंजायमान रहा। शाम को महिलाओं ने मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया, जिससे उत्सव का आनंद दोगुना हो गया।हवन-पूजन और कन्या भोज से हुआ व्रत का ...