गिरडीह, मार्च 29 -- झारखंडधाम। जमुआ प्रखंड के महेशरायडीह में आयोजित नौ दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शनिवार को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ विधिवत समापन हो गया। समापन पर आयोजित भंडारे में आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भोजन व्यवस्था में यंग कमेटी के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। समापन से पूर्व शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति दी गई, जिसमें अग्नि को साक्षी मानकर देवी-देवताओं के नाम आहुतियां अर्पित की गई। यज्ञाचार्य डॉ. विनोद उपाध्याय एवं उपाचार्य किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में वैदिक पंडितों ने सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। यज्ञ के दौरान क्षेत्र के कई राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इसमें जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, जेएमएम ने...