गिरडीह, अप्रैल 30 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर परिसर में विद्वान पंडित पुजारियों की अगुवाई में बुधवार को विधिवत हवन, पूजन व प्रसादी वितरण के साथ भगवान गणेश एवं कार्तिक जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन व प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का समापन किया गया। आचार्य सुदामा मिश्र के नेतृत्व में पुजारी अभिमन्यू सिंह व सरोज सिंह के द्वारा सोमवार से श्री गणेश कार्तिक प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रारंभ किया गया था। बुधवार को विधिवत पूजन, हवन व आरती तथा प्रसादी वितरण के साथ अनुष्ठान का समापन किया गया। मौके पर राजेश मिश्र, श्रवण पांडेय, मनोज सिंह, विष्णु सिंह, सरिता सिंह, जीवन सिंह, विपिन कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, अभिनव कुमार, ध्रुव कुमार गनगन, आयुष कुमार, सरस्वती कुमारी छोटी कुमारी आदि लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.