दुमका, मार्च 23 -- जामा। प्रतिनिधि जामा प्रखंड अंतर्गत बारापलासी हटिया परिसर में आयोजित श्री श्री 108 राम कथा ज्ञान यज्ञ का रविवार को विधिवत हवन, कलश विसर्जन एवं भव्य भंडारा के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य दुर्गेश नन्दन जी महाराज के सानिध्य में हवन पूजन संपन्न कराया गया। हवन के बाद कलश विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें कलश यात्रा में शामिल महिलाओं एवं कन्याओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। बता दें कि इस राम कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत 13 मार्च से प्रारंभ किया गया था। प्रति...