हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- हल्द्वानी। बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नई दिल्ली, हल्द्वानी के एडवांस ग्लोबल हेल्थ हॉस्पिटल में स्पाइन सर्जरी की ओपीडी शुरू करने जा रहा है। मंगलवार को नैनीताल रोड स्थित प्राइड हॉस्पिटल में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान मैक्स के स्पाइन सर्जरी विभाग के हेड डॉ. पुनीत गिरधर ने बताया कि हर शनिवार सुबह 11 से 1 बजे तक ओपीडी होगी। इसमें वह खुद व एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. मनीष गर्ग मरीजों को परामर्श देंगे। स्पाइन से जु़ड़ी किसी भी समस्या के लिए मरीज परामर्श कर सकते हैं। इस दौरान ग्लोबल हेल्थ हॉस्पिटल के डॉ. हरा प्रसाद भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.