देहरादून, अगस्त 29 -- Haldwani Purification Row: उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान के 8 अगस्त को हुए कथित शुद्धिकरण पर बवाल एक बार फिर बढ़ गया है। आज राहुल गांधी ने मामले में प्रेस कांफ्रेंस की और भाजपा-आरएसएस पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने मामले में पीएम नरेंद्र मोदी प्रकरण पर एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है। इस प्रकरण पर अब समाजवादी पार्टी का बयान आया है। उत्तराखंड में सपा के अध्यक्ष शुभम गिरी ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस तरह की मानसिकता नहीं होनी चाहिए। भाजपा में भी कई दलित नेता हैं। इससे पहले मामले में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास भी बयान दे चुके हैं। राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा का इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है। यह भी बोले कि कांग्रेस दुष्प्रचार फैला रही है। मैदान ...