हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मेजबान हल्द्वानी स्टेडियम की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताबी जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम की टीम ने कटघरिया को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में सात टीमों ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल कटघरिया और ऊंचापुल के बीच खेला गया, जिसमें कटघरिया विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल हल्द्वानी स्टेडियम और ब्रदर्स क्लब हल्द्वानी के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम की टीम ने जीत हासिल की। फाइनल में हल्द्वानी स्टेडियम ने बेहतर तालमेल दिखाते हुए कटघरिया को हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा ने किया। समापन समारोह में लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विजेता और उपविजेता टीमों को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.