हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- हल्द्वानी। बदलते दौर में तकनीक ने दूरियों को मिटा दिया है, लेकिन परंपराओं के प्रति आस्था आज भी अडिग है। इसका जीवंत उदाहरण हल्द्वानी के लामाचौड़ में देखने को मिला, जहां सात समंदर पार यूनाइटेड किंगडम के वेस्ट मिडलैंड्स स्थित वोरविकशायर काउंटी में रह रहे एक परिवार के नवजात का नामकरण संस्कार डिजिटल माध्यम से मंगलवार को संपन्न हुआ। विष्णुपुरी हल्द्वानी निवासी पंडित भूपेन्द्र उपाध्याय ने वीडियो कॉल के जरिए मंत्रोच्चार किया और बालक का नाम चार्विक पंत रखा। यूके के कोवेंट्री में रह रहे प्रसन्न पंत और पलक पंत के बेटे के नामकरण के लिए उनके बड़े भाई विनीत पंत और भाभी सांकी जोशी ने लामाचौड़ स्थित 'वृंदावन ग्रीन' आवास पर पूरी तैयारी की थी। भारत और यूके के बीच 4:30 घंटे के समय अंतराल को देखते हुए, पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद 3:30 ...