हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए रोडवेज की नई सेवा शुरू
हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। क्षेत्रीय सांसद व पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में मुक्तेश्वर को चलने वाली नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।सांसद भट्ट ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर व रामगढ़ के लोगों को आवागमन की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वर्तमान में हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए सिर्फ केमू बसों का ही संचालन होता था। सरकार ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडलीय महाप्रबंधक पूजा जोशी, यातायात अधीक्षक विद्या जोशी, गणेश पन्त, रमेश रौतेला, स्टेशन प्रभारी नवीन चंद कोठारी, शंकर पाल, लुकमान सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.