हल्द्वानी, मार्च 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। होली के मद्देनजर बुधवार को हल्द्वानी से दिल्ली और देहरादून के बीच संचालित चार एसी और वॉल्वो बसों का संचालन एक दिन के लिए बंद रहेगा। रोडवेज अधिकारियों ने यात्रियों की कम संख्या के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस साल होली के बीच बच्चों की परीक्षाएं और रमजान का महीना पड़न के कारण भी यात्रियों में कमी दर्ज की गई है। काठगोदाम रोडवेज डिपो के एआरएम गणेश चंद्र पंत ने बताया कि बुधवार को सुबह पांच बजे दिल्ली जाने वाली एसी स्पेशल, सुबह 8:30 बजे एसी जनरथ, सुबह 10 बजे वॉल्वो (दिल्ली) और देहरादून जाने वाली एसी बस संचालित नहीं होंगी। हालांकि, सुबह 11:30 बजे और 12:30 बजे दिल्ली के लिए निर्धारित वॉल्वो बसें यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार एक ही चलाई जाएगी। वहीं, हल्द्वानी रोडवेज डिपो के एआरएम संजय पांडे ने ब...