हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री के रुद्रपुर और खटीमा दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में मंगलवार को परिवहन विभाग ने कुमाऊं संभाग के हल्द्वानी, रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर, टनकपुर और रामनगर क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। पूरे दिन चली कार्रवाई में 300 से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि 60 वाहनों को विभिन्न थाना चौकियों और परिवहन कार्यालयों में निरुद्ध किया गया। आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे के निर्देश पर चले अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों को अनिवार्य रूप से ढककर चलने के निर्देश दिए गए। बिना ढके सामग्री ले जाते पाए गए वाहनों के विरुद्ध भी जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.