हल्द्वानी, दिसम्बर 6 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से हल्द्वानी से गदरपुर-मुरादाबाद होते हुए दिल्ली जाने वाले 300 किमी मार्ग को एक्सप्रेस-वे बनाए जाने की मांग की। रामपुर-संभल-चन्दौसी-गंगा एक्सप्रेस-वे-अनुपशहर-खुर्जा-जेवर मार्ग से इसे जोड़ने की मांग की। भट्ट ने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के बनने से उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ा फायदा पहुंचेगा। सांसद भट्ट ने केंद्रीय परिवहन मंत्री को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि उनके भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय जनता ने हल्द्वानी से दिल्ली तक एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य किए जाने का निवेदन किया है। यह जनहित में अति आवश्यक है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.