हल्द्वानी विकासखंड के प्रधानों ने किया बीडीसी बैठक के बहिष्कार का ऐलान
हल्द्वानी, जून 17 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी विकासखंड में ग्राम प्रधानों ने सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए 19 जून को प्रस्तावित बीडीसी बैठक और जन कल्याणकारी शिविर के बहिष्कार की चेतावनी दी है। प्रधानों का कहना है कि यदि शासनादेश के अनुरूप नामित नोडल अधिकारी और विभागों के सक्षम अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए तो संगठन सामूहिक रूप से कार्यक्रम से दूरी बनाएगा। बुधवार को आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम पंचायतों से जुड़ी सड़क, पेयजल, विद्युत, राजस्व, स्वच्छता और अन्य विकास योजनाओं की लंबित समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। प्रधानों ने कहा कि वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याएं फाइलों और बैठकों के बीच उलझी हुई हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति समाधान की राह में सबसे बड़ी बाधा बन रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.