हल्द्वानी, दिसम्बर 19 -- हल्द्वानी। पक्षी हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और विभिन्न प्रजातियों के परागण एवं जैव विविधता संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं। पूर्व गणनाओं में हल्द्वानी वन प्रभाग एवं नंधौर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में कई दुर्लभ पक्षी प्रजातियां दर्ज की गई हैं।प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देशन में 19 से 21 दिसंबर 2025 तक हल्द्वानी वन प्रभाग एवं नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पक्षी गणना (बर्ड सेंसस) का आयोजन किया जा रहा है। गणना से पूर्व 18 दिसंबर को नंधौर राजि के स्वागत कक्ष में सभी प्रतिभागियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें पक्षी गणना के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।इस गणना का मुख्य उद्देश्य पूर्व गणनाओं की तुलना में स्थानीय पक्षियों की संख्या में वृद्धि, प्रवासी पक्षियों की उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.