हल्द्वानी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में दूसरे युवक की भी मौत
रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- किच्छा। हल्द्वानी रोड पर बेनी मजार के निकट डंपर की चपेट में आने से हुई दुर्घटना में बाइक सवार दूसरे युवक की भी मौत हो गई। मंगलवार देर शाम 30 वर्षीय हरिशंकर पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम सिसई किच्छा अपने मित्र 25 वर्षीय बहादुर पुत्र मोहन गिरी निवासी खुरपिया, किच्छा के साथ बाइक से ग्राम गोकुल नगर गया था। वापसी के दौरान बेनी मजार के निकट उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, बुधवार रात रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बहादुर ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.